शराब ठेके की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 26, 2026

शराब ठेके की लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

22 पेटी देशी शराब व 62 बीयर कैन बरामद, दो की तलाश जारी

फतेहपुर, मो शमशाद । बिंदकी थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठेके पर हुई लाखों रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूटी गई 22 पेटी (990 पौवे) देशी शराब, 62 किंगफिशर बीयर कैन, घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 8/9 जुलाई की रात बिंदकी थाना क्षेत्र के नरचै-अरईपुर घेरवा स्थित देशी शराब के ठेके पर बदमाशों ने चैकीदार को बंधक बनाकर दीवार तोड़ी और बड़ी

पुलिस टीम की गिरफ्त में तीन आरोपी।

मात्रा में शराब व बीयर लूट ले गए थे। घटना के बाद बिंदकी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर रविवार को आरोपियों दिलीप कुमार पासवान निवासी चकमाधवपुर, प्रेम सोनकर निवासी नंदापुर थाना बिंदकी व शिवजीत निवासी खूंटाझाल थाना जाफरगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई शराब और बीयर बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी सूरज सोनकर और सुंदर सोनकर के साथ मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद शराब और बीयर को खेतों में छिपाया गया और बाद में शिवजीत के घर के बाहर बने टीनशेड वाले कमरे में रखकर मोटरसाइकिल से उसकी बिक्री की जा रही थी। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages