नमस्ते योजना से जुड़े सीवर कर्मियों को मिला आयुष्मान कार्ड - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 14, 2026

नमस्ते योजना से जुड़े सीवर कर्मियों को मिला आयुष्मान कार्ड

सुरक्षा व स्वास्थ्य पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को नगर पालिका परिषद में नमस्ते डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीवरेज एवं सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मियों को नमस्ते योजना से जोड़ते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षित कार्य प्रणाली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में सीवर एवं सेप्टिक टैंक में कार्य करने वाले सभी कर्मियों को नमस्ते योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनका नमस्ते पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र कर्मियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, अधिशासी अधिकारी रविन्द्र

सीवर कर्मियों को किट वितरित करते अध्यक्ष राजकुमार मौर्य। 

कुमार सहित अन्य अतिथियों ने सीवर कर्मियों को पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट वितरित की और आयुष्मान कार्ड सौंपे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष, ईओ एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई का कार्य पूरी तरह सुरक्षित तरीके से किया जाना चाहिए। बिना सुरक्षा उपकरणों के किसी भी कर्मचारी को सीवर में नहीं उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। कार्यक्रम में जेई जलकल विजय कुमार, गुलाब बाबू, मो. हबीब, सोमेश तिवारी सफाई नायक सहित सफाई कर्मी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages