गुप्त मतदान से राशन कोटा आवंटन की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

गुप्त मतदान से राशन कोटा आवंटन की मांग

ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर, मो शमशाद । हसवा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम बड़नपुर के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव के उचित दर विक्रेता (राशन कोटा) का आवंटन गुप्त मतदान के माध्यम से कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव होने से गांव की जनता अपनी इच्छा से कोटेदार का चयन कर सकेगी और किसी प्रकार के विवाद की स्थिति नहीं बनेगी। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गांव के पूर्व कोटेदार के निधन हो जाने के बाद से राशन की दुकान रिक्त चल रही है। वर्तमान में गांव का राशन ग्राम सोनही, परगना फतेहपुर से वितरित कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को राशन लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कोटा आवंटन की प्रक्रिया

एसडीएम को ज्ञापन देने जाते बड़नपुर के ग्रामीण। 

के लिए 14 मई 2026 एवं 30 मई को ग्राम प्रधान, सचिव तथा स्वयं सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन समूहों के अभिलेखों में कमियां पाए जाने के कारण संबंधित अधिकारियों ने प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। इसके बाद से अब तक कोटा आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम बड़नपुर  में राशन कोटा का आवंटन शीघ्र गुप्त मतदान के माध्यम से कराया जाए, ताकि पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से जनता की पसंद के अनुसार उचित दर विक्रेता का चयन हो सके। इस मौके पर संदीप कुमार, वीरेन्द्र कुमार, पवन, छोटेलाल, सुमेर, गोपाल, श्यामरती, सुमन, हरिनारायण, शरद कुमार, अशोक, रामगोपाल, कृष्णा देवी, शैलेन्द्र सिंह, किशन पाल, राजा, राहुल कुमार, रन्नो देवी, देवीलाल, संदीप कुमार, सूरज पाल, रामसुमेर, महेश कुमार, लखन, पिंटू, विजय माला, प्रमोद, जय सिंह, शांति देवी, प्रीति देवी, सचिन, गुड़िया देवी, छोटे लाल, नीरज आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages