ईओ को सौंपा ज्ञापन, सीएम के आदेशों का पालन कराने की अपील
फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सोमवार को नगर पंचायत कारीकान धाता में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद अधिशासी अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद धीरज कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2026 से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू करने का शासनादेश जारी किया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जाए, लेकिन नगर पंचायत कारीकान धाता में अब तक कर्मचारियों को एक अप्रैल 2026 से संशोधित वेतन का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री
![]() |
| ईओ को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मी। |
के निर्देशों की अनदेखी बताते हुए कर्मचारियों के साथ अन्याय करार दिया। कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) का पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध कराया जाए तथा सभी कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड जारी किए जाएं, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपते हुए लंबित वेतन का तत्काल भुगतान, संशोधित वेतनमान लागू करने, पीएफ का विवरण उपलब्ध कराने और ईएसआई कार्ड जारी करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में पूर्व सभासद धीरज कुमार, लवकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, दिलीप कुमार, विमल, धीरेन, मनोज कुमार, शांतिरिया, रितेश कुमार, रामसूरत, शिवकुमार, संतोष कुमार, अजय कुमार, शिवराम, वीरभान, संदीप कुमार, शिवप्रताप, महेश, दीपक कुमार, विजय प्रताप, सचिन, उमेश कुमार, सुनीता देवी, गीता देवी, नरेंद्र कुमार सहित सभासद कलीम भी बैठक में शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment