फतेहपुर, मो शमशाद । हथगांव थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को हथगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर नहर पुलिया के पास से जसीम पुत्र शहीद अली तथा आकाश पुत्र बनवारी लाल गौतम निवासी ग्राम
![]() |
| पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी। |
रामपुर मून थाना हथगांव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना हथगांव में बीएनएस की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी जसीम के कब्जे से 300 रुपए, जबकि आकाश के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल तथा 270 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका वर्मा, महिला कांस्टेबल वैशाली दुबे, कांस्टेबल रणवीर सिंह, आरक्षी मो. राहिल व कांस्टेबल चालक विनय कुमार शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment