रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप का शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 28, 2026

रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप का शुभारंभ

महिलाओं को मिलेंगे डिजाइनर परिधान व सिलाई की बेहतर सुविधा

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के पत्थरकटा चैराहा सिविल लाइन स्थित रिदा लेडीज टेलर एंड मैटेरियल शॉप का शुभारंभ काज़ी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों सहित शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। शॉप के प्रोपराइटर हाफिज इरफान एवं फराज ने बताया कि उनकी दुकान पर महिलाओं के कपड़ों की सिलाई उचित मूल्य पर की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के ड्रेस मैटेरियल भी

शाॅप का फीता काटकर उद्घाटन करते काजी-ए-शहर मुफ्ती शहाबुद्दीन।

ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शहर की महिलाओं को एक ही स्थान पर आधुनिक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमत में मैटेरियल उपलब्ध कराना है। जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार परिधान तैयार कराने में सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने नई दुकान के शुभारंभ पर प्रोपराइटरों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, फकीर मोहम्मद, मौलाना मुंशाद रजा, हाफिज रिजवान, फिरोज राईन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages