मेंहदी प्रतियोगिता में सोनाली राठौर रहीं अव्वल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 25, 2026

मेंहदी प्रतियोगिता में सोनाली राठौर रहीं अव्वल

अनुष्का एवं निधि को मिला क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान

फतेहपुर, मो शमशाद । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता व वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार निगम के मार्गदर्शन में डीएलएड प्रशिक्षुओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के नोडल अतुल कुमार व शाइस्ता इकबाल प्रवक्ता रहीं। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोलानी राठौर डीएलएड बैच 2025, द्वितीय स्थान पर अनुष्का डीएलएड बैच 2024 तथा तृतीय स्थान पर निधि डीएलएड बैच 2025 रहीं। सभी विजेता प्रशिक्षुओं को संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार निगम ने प्रमाण-पत्र प्रदान कर

मेंहदी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि।

उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही प्राचार्य ने विजेता प्रशिक्षुओं को बधाई दी और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रशिक्षुओं की कलात्मकता एवं सृजनात्मकता का विकास होता है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए प्रत्येक माह की 15 तारीख को निर्धारित विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में यह पहली मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संस्थान के डीएलएड बैच 2025 एवं 2024 के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता विनय कुमार मिश्रा, अंतिमा, मानवेंद्र, भारती सिंह, डाली सिंह सिंह, रमेश कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता अतुल कुमार एवं शाइस्ता इकबाल ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages