अनुराग एनर्जी स्टेशन का उद्घाटन, मिली नई सौगात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2026

अनुराग एनर्जी स्टेशन का उद्घाटन, मिली नई सौगात

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के कुसुम्भी में नवनिर्मित अनुराग एनर्जी स्टेशन का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सौभाग्य सिंह एवं इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय सेल्स ऑफिसर निलय शंकर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने पेट्रोल पंप का निरीक्षण करते हुए इसकी आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। कुसुम्भी रोड स्थित अनुराग एनर्जी स्टेशन के संचालक जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह, ग्राम प्रधान बेरा गढ़ीवा एवं डायरेक्टर, जिला सहकारी बैंक फतेहपुर ने बताया कि उपभोक्ताओं को यहां इंडियन ऑयल का उच्च गुणवत्ता वाला पेट्रोल व डीजल उपलब्ध

एनर्जी स्टेशन का उद्घाटन करते क्षेत्रीय सेल्स आफिसर।

कराया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए वाहनों में निःशुल्क हवा तथा शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों के स्नेह और विश्वास के बल पर उनके अन्य प्रतिष्ठान सौभाग्य फिलिंग स्टेशन (बेरा गढ़ीवा), सौभाग्य कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर, राज ब्रिक फील्ड तथा मां संकष्ठा ब्रिक फील्ड का भी सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अनुराग एनर्जी स्टेशन पर भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री सावन गुप्ता, ग्राम प्रधान शिवा ठाकुर, कोटेश्वर शुक्ला, प्रेम शुक्ला, सुरेश शुक्ला, जयराज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान चुन्नू सिंह, पिंटू सिंह, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, लोकखन महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages