राजा बुंदेला बोले- पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से ही खुलेगा विकास का रास्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

राजा बुंदेला बोले- पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से ही खुलेगा विकास का रास्ता

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की ओर से निकाली जा रही ‘गांव-गांव, पांव-पांव’ यात्रा शुक्रवार को मानिकपुर पहुंची। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार द्विवेदी के आवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनका स्वागत किया गया और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राजा बुंदेला ने कहा कि जब तक पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन नहीं होगा, तब तक क्षेत्र का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के सात जिले उत्तर प्रदेश और सात जिले मध्य प्रदेश में बंटे होने के कारण यहां के प्राकृतिक संसाधनों का


लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की बिजली, पानी और खनिज संपदा का उपयोग अन्य क्षेत्रों के विकास में हो रहा है, जबकि बुंदेलखंड के लोग आज भी बेरोजगारी और पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी समृद्ध रहे बुंदेलखंड को उसका अधिकार दिलाने के लिए जन-जन को आगे आना होगा और इस मांग को हर मंच तक पहुंचाना होगा। सभा में यात्रा संयोजक एवं पूर्व विधायक दिनेश कुमार मिश्रा, अशोक पांडेय, राजन धमेंरिया, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. रेणुका कुमार शुक्ला, डॉ. एम.एम. पांडेय, रामलखन मिश्रा, एडवोकेट रमेश शुक्ला, संजय मिश्रा, कमलेश कुमार द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, अनिल गुर्दवान, मनोज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सैकड़ों लोग शामिल हुए। जनसभा में उपस्थित लोगों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग का समर्थन करते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages