प्राथमिक शिक्षक संघ की मानिकपुर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष बने अभिषेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 31, 2026

प्राथमिक शिक्षक संघ की मानिकपुर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष बने अभिषेक

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई मानिकपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, जिलामंत्री नारायण सिंह व जिला इकाई के निर्देशन में हुई। पर्यवेक्षक आलोक कुमार गर्ग, कमलेश चन्द्र, विजय कुमार शुक्ल, चुनाव अधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी अमित कुमार पाण्डेय, रामनगर शिवभूषण त्रिपाठी, कर्वी देव यादव, सहायक चुनाव अधिकारी ब्लाक अध्यक्ष मऊ वीरभान सिंह व सुनील कुमार की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान हुए निर्वाचन में अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्येक पद पर केवल एक-एक वैध नामांकन मिलने तथा वरिष्ठ शिक्षकों की सहमति से सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। नई कार्यकारिणी में अभिषेक कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, सुमेर सिंह मंत्री, सत्यप्रकाश


कोषाध्यक्ष, केदारनाथ मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बिहारीलाल संयुक्त मंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर कविता पांडेय, योगेश्वर कुमार, रामराज मिश्र, रोहित और माताप्रसाद निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री के रूप में झरना सिंह, धर्मेन्द्र आनंद, उमेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह और विवेक सिंह चुने गए। प्रचार मंत्री अनूप शुक्ला, अजय कुमार और रामपूत राजपूत बनाए गए। वहीं प्रवक्ता शिवम कुमार पाण्डेय, गौरव शुक्ला, विजय नारायण गर्ग, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार सिंह, विजय शंकर साहू, संजीव शर्मा, आलोक सिंह पटेल, रिकॉर्डर राम किशन, ऑडिटर अम्बरीश सिंह, संघर्ष समिति ब्लॉक अध्यक्ष नारायण प्रसाद गौतम, विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा, संयुक्त मंत्री कुलदीप कुमार एवं महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंत्री प्रीती पाण्डेय का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षक हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages