जसपुरा क्षेत्र में वाहनों से वसूली जा रही मनमानी वसूली
बिना उद्गम स्थल के तहबाजारी शुल्क की आड़ में हो रही लूट
थाने की 100 कम की दूरी पर हो रही अवैध वसूली
बाँदा, के एस दुबे । चालू वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत तहबाजारी के ठेके तौर पर वसूली जाने वाली धनराशि के नाम पर बड़ा खेल इन दिनों खेला जा रहा है। पाण्डेय ग्रुप के ठेकेदार के दबंग गुर्गों के द्वारा बालू भण्डारण से लोड होकर जाने वाले वाहनों से अवैध वसूली का विडियो इन दिनों शोसल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। बिना उद्गम स्थल के तहबाजारी शुल्क के नाम पर हो रही अवैध वसूली एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुयी है। आपको बताते चलें कि जिला पंचायत बांदा द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के लिए महोबा की एक फर्म पाण्डेय ग्रुप को तहबाजारी शुल्क वसूली का ठेका दिया गया है। लेकिन ठेका मिलने के बाद से ही यह फर्म लगातार विवादो में बनी हुयी है।
कभी राजमार्गों में अवैध वसूली तो कभी बालू डंप से भरकर निकलने वाले वाहनों से शुल्क के नाम पर अवैध धन की वसूली की जाती है। जून माह समाप्त होने के बाद से बालू खदाने पूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। ऐसे में बालू खदानों बंद होने के बाद भी बालू भण्डारण जो कि जसपुरा क्षेत्र के आस-पास संचालित हैं के वाहनों से दबंगई के बल पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसका वीडियों इस समय सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जबकि नियमतः उद्गम स्थल पर बैरियर लगाकर निर्धारित शुल्क की रसीद काटे जाने का प्राविधान जिला पंचायत द्वारा है और ठेकेदार को भी यही निर्देश जिला पंचायत ने दे रखे हैं। लेकिन ठेकेदार के द्वारा सारे नियमों को ताक पर रखकर अपने गुर्गों से राजमार्गों सहित जसपुरा क्षेत्र में कई स्थानों पर दबंगई से अण्डरलोड बालू भरे वाहनों से जबरन वसूली की जा रही है। जिसका वीडिया इन दिनों शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी पाण्डेय ग्रुप फर्म के खिलाफ क्या कार्यवाही करते हैं।


No comments:
Post a Comment