अंतरजनपदीय बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, चार गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

अंतरजनपदीय बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, चार गिरफ्तार

तमंचा, कार, मोबाइल व चाकू बरामद

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व अंतरजनपदीय बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, लेकिन पुलिस टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए चार बदमाशों को घेरकर दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के मोबाइल फोन, नकदी, चाकू और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दस जुलाई को बिहार के गया निवासी ट्रक चालक विकास कुमार ने खागा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि भोगलपुर के पास ट्रक खड़ा कर आराम करने के दौरान कार सवार बदमाश ट्रक में घुस गए और मोबाइल, करीब 15 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज चोरी कर

पुलिस टीम की गिरफ्त में बदमाश।

ले गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15/16 जुलाई की रात पुलिस अमाव अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध सफेद अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोहम्मद ओसामा, मोहम्मद शमीर, मोहम्मद सुहैब और मोहम्मद रफीक निवासीगण जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे प्रयागराज से कानपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे और चालक-परिचालकों के मोबाइल, नकदी व अन्य सामान चोरी कर प्रयागराज में बेच देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल, दो कीपैड मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 10 चाकू, 4100 रुपये नकद, अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की है। फरार साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ चोरी के मुकदमे में नई धाराएं बढ़ाने के साथ पुलिस पर जानलेवा हमला और आम्र्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में खागा कोतवाली के उपनिरीक्षक किशन कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, जगजीवनराम, हेड कांस्टेबल दयाराम निषाद, कांस्टेबल अखिलेश यादव, राजेश सिंह, ओमवीर, सुरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, हिमांशु मौर्य, होमगार्ड शिवकुमार शुक्ला शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages