भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 7, 2026

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ बाँदा पहुँचे क्षेत्रीय अध्यक्ष 

चुनाव में टिकट के उम्मीदवार अपना पद छोड़े -- रामकिशोर साहू 

काम न करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं -- क्षेत्रीय अध्यक्ष 

बांदा, के एस दुबे । भाजपा के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र रामकिशोर साहू का जिले में प्रथम बार आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया l उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया l क्षेत्रीय अध्यक्ष का सैकड़ों वाहनों का काफिला चित्रकूट से चलकर बदौसा , अतर्रा होते हुए खुरहंड पहुँचा जहाँ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने एक कुंटल की माला पहनाकर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया l इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष का काफिला बाँदा शहर बार्डर में पहुँचा जहाँ हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया l तत्पश्चात उनका काफिला अतर्रा चुंगी, बाबूलाल चौराहा, स्टेशन रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुँचा जहाँ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्मृतिचिन्ह, शाल भेंट कर स्वागत


किया l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2027 में बाँदा सहित बुंदेलखंड की सभी सीटों पर विजय हासिल करना है इसलिए सभी लोग अभी से तैयारी में लग जायँ l यदि कोई टिकट के दावेदार हों अथवा काम करने में असमर्थ हों वे अपना संगठन का पद छोड़ दें l अब सभी को मेंहनत करने की जरूरत है तभी आगामी चुनाव में शत प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल कर पाएंगे l क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आगामी 9 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बाँदा कार्यक्रम की सफलता हेतु चर्चा की गई और जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई l कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के अलावा जगराम सिंह, संतोष गुप्ता, संजय सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अशोक त्रिपाठी जीतू,बालमुकुंद शुक्ला, इंद्रपाल पटेल, मालती बासू,अयोध्या सिंह पटेल, निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा, वन्दना गुप्ता, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, निर्मला गौतम, दिनेश गुप्ता, संतू गुप्ता सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व् प्रभारी मौजूद रहे l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages