कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एण्ड परफार्मिंग आर्ट्स विभाग में विश्वविद्यालय के कुलपति विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में पढ़े बेटी बढ़े बेटी एवं मॉ-बेटी अभियान को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य रंगोली, पेंटिंग, रेखाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कैनवास और रंगों के माध्यम से मॉ बेटी, पढ़े बेटी बढ़े बेटी एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रेरणादायक कलाकृतियां व रंगोलियां बनाईं।स्कूल ऑफ क्रिएटिव एण्ड परफार्मिंग आर्ट्स, विभाग के
निदेशक डॉ.मिठाई लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा। यह प्रतियोगिता समन्वयक प्रिया मिश्रा की देख-रेख में आयोजित की गयी। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक जीऊत बली यादव, विनय सिंह, डॉ राज कुमार सिंह, निर्णायक मंडल के सदस्य व प्रतिभागी मौजूद रहें ।


No comments:
Post a Comment