तिलक मोटर्स का शुभारंभ, मिलेंगी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2026

तिलक मोटर्स का शुभारंभ, मिलेंगी किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटियां

फतेहपुर, मो शमशाद । विष्णुपुरी कॉलोनी पीएसी रोड स्थित खम्भापुर में तिलक मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ अयोध्या धाम बड़ा छावनी के महायज्ञ संचालक राजेंद्र दास महाराज ने फीता काटकर और पूजन-अर्चन के साथ किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शोरूम के संचालक तिलक राज सिंह चैहान एवं संरक्षक नागेंद्र सिंह चैहान एडवोकेट ने बताया कि यहां विक्ट्री कंपनी की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटियां 56 हजार से 1.15 लाख तक की कीमत में उपलब्ध हैं। इन स्कूटियों को मात्र तीन से चार घंटे में पूर्ण रूप से चार्ज किया जा सकता है और एक बार चार्ज होने पर मॉडल के अनुसार 60 से 165 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती ईंधन कीमतों को

तिलक मोटर्स का शुभारंभ करते महायज्ञ संचालक राजेन्द्र दास महाराज।

देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए फतेहपुर में लोगों को बेहतर गुणवत्ता और किफायती दाम पर इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराने की पहल की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान फाइनेंस की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग सरल किस्तों पर स्कूटी खरीद सकेंगे। संचालक ने कहा कि जल्द ही तिलक मोटर्स के माध्यम से इसी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जिले के लोगों को आधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों का और बेहतर विकल्प मिलेगा। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा पुत्तन मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, विजय सिंह गौर, पप्पू सिंह चैहान, संदीप कुमार शर्मा, प्रकाश सिंह, सतीश चंद्र मिश्रा, समरजीत सिंह, जगदीश सिंह, मनदीप मिश्रा, आशीष गौड़, रमेश भदोरिया, आरती भदौरिया, कल्पना सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, दीप प्रकाश सिंह, शिवम त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विजय सिंह एडवोकेट, अनुग्रह सिंह एडवोकेट, पिंटू सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages