बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज मे गुरुवार, क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ श्याम मनोहर राव के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया है. इस प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज बिसंडा, कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथु, जेपी शर्मा इंटर कॉलेज बबेरू, कैलाशपति इंटर कॉलेज बेर्राव,राजकीय हाई स्कूल समगरा,विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बबेरू, के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें इस प्रतियोगिता में अंडर 17, अंडर 19, अंडर 14 की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वा सीनियर वर्ग में कराई गई, जिसमें अंडर 17 जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अभय,द्वितीय
स्थान शोभित, तृतीय स्थान मोहम्मद फैज ने हासिल किया सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान विकास, द्वितीय स्थान अंश, तृतीय स्थान ईशान ने हासिल किया। सब जूनियर में वैभव ने प्रथम स्थान, और अंडर 17जूनियर बालिका मे अमन जातिसा ने हासिल किया। जिसमें सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। वही जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के शरीरिक शिक्षक विवेक यादव के द्वारा बताया गया कि, यह क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता थी, जो भी प्रतिभागी विजेता हुए हैं, वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। इस मौके पर शरीरिक शिक्षक धर्मपाल सिंह, विपिन दुबे, वंदना चौधरी, विनय सिंह, विवेक यादव मौजूद।


No comments:
Post a Comment