धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 27, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों ने मनाया जश्न

पेपर लीक पर सख्त कानून का किया स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राएं गानों की धुन पर झूमते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा बधाई देकर खुशी साझा की। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की दिशा में उठाए गए कदम लाखों प्रतियोगी छात्रों के हित में हैं। उनका कहना था कि इससे भर्ती और

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर जश्न मनाते युवा।

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी, मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा तथा भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। छात्रों ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार आगे भी शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए ऐसे ही निर्णायक फैसले लेती रहेगी। उन्होंने इस घटनाक्रम को युवाओं के विश्वास, संघर्ष और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर अभिनेष मौर्या, शुभम पाल, सुजीत, रिंकू, संदीप, दीपांशी मौर्या, सोनम, आलिया, संतकुमार, मदनलाल, शिवबरन, अर्श, पुष्पांजलि, शिवा रावत, अंकित श्रीवास्तव, रिशु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages