स्कूल से लौटते समय लापता तीन मासूम, पुलिस ने एक घंटे में ढूंढा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2026

स्कूल से लौटते समय लापता तीन मासूम, पुलिस ने एक घंटे में ढूंढा

20 सीसीटीवी खंगाले, 6 टीमें मैदान में उतरीं

गढ़ी बस स्टॉप से सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

फतेहपुर, मो शमशाद । चांदपुर थाना क्षेत्र से स्कूल की छुट्टी के बाद लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को चांदपुर पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से एक संभावित बड़ी घटना टल गई। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए फतेहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को इमामी पुत्र अमीश निवासी ग्राम गौरी अवाजीपुर ने सूचना दी कि ग्राम अवाजीपुर और भद्दूपुर के तीन नाबालिग बच्चे स्कूल गए थे, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटे। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना प्रभारी चांदपुर ने तत्काल छह पुलिस टीमों का गठन कर

बरामद बच्चों को परिजनों को सौंपती पुलिस।

संभावित स्थानों पर सघन तलाश अभियान शुरू कराया। पुलिस ने करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति से जानकारी मिली कि तीनों बच्चे मऊदेव क्षेत्र में पानी पीने के बाद जोनिहा की ओर जाने की बात कहकर आगे बढ़े थे। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने तलाश तेज की और सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर तीनों बच्चों को गढ़ी बस स्टॉप, थाना जाफरगंज क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद किए गए बच्चे मोहम्मद हुसैन 11 वर्ष, पुत्र रफीक निवासी अवाजीपुर, असद 10 वर्ष पुत्र गुलशेर निवासी भद्दूपुर, आबिद 8 वर्ष पुत्र गुलशेर निवासी भद्दूपुर शामिल है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वृन्दावन राय, सठिगवां चैकी प्रभारी राय साहब यादव, उपनिरीक्षक कौशल पति, अंकुश यादव, जय प्रकाश यादव, गुरु दयाल सिंह, अविनाश कुमार मिश्र, राय सिंह यादव, मुख्य आरक्षी विपिन सिंह, अंगर राम, आरक्षी सुधीर कुमार, धीरज सिंह, अजय कुमार, आरक्षी अभिषेक यादव, विशाल भारद्वाज शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages