ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर, मो शमशाद । गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेसहन पोस्ट खेसहन के मुहल्ला टिकुरियापर हरिजन आबादी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत प्रत्याशी राम प्रताप पाल की अगुवई में ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए ज्ञापन में बताया कि मुहल्ले में पाखर के पास से लेकर कैरा सिंह के घर तक का रोड बिल्कुल खराब हो चुका है। अपने मुहल्ले की मुख्य सड़क रास्ते की खराब स्थिति और उसके निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराया। बताया कि बरसात के समय में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ से
![]() |
| कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। |
भर जाता है। जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इस खराब रास्ते के कारण ग्रामीण स्कूली बच्चों और विशेष रूप से आपातकालीन चिकित्सा एंबुलेंस के समय भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाए और गर्भवती महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। मांग किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गांव में सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिल सके। इस मौके पर सुरेश, शैलेश, बलजीत, ननकऊ, मोहन, रोशन, राम प्रताप, शिवबली, बिजरनिया, सुनील, मोनू, सोनू, रेनू, हसीना बेगम, शेख हसीना, रोशन आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment