तीन सप्ताह बाद भी बाइक व सिलेंडर चोरी का खुलासा नहीं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

तीन सप्ताह बाद भी बाइक व सिलेंडर चोरी का खुलासा नहीं

फतेहपुर, मो शमशाद । सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज जीटी रोड स्थित अशोका लाज के पास से एक गैस डिलीवरी मैन की बाइक और दो खाली एलपीजी सिलेंडर चोरी होने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना को तीन सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक पूरी तरह खाली हैं। बताते चलें कि ललिता गैस एजेंसी में कार्यरत डिलीवरी मैन शिवदान सिंह निवासी बड़ा गांव थाना हुसैनगंज बीते 16 जुलाई को सुबह बाकरगंज में ग्राहक के घर सिलेंडर देने गए थे। जब वह वापस लौटे, तो उनकी हीरो स्पलेंडर

बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज।

मोटरसाइकिल नंबर यूपी-71एएक्स/6905 और उस पर रखे दो खाली सिलेंडर गायब थे। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विजय बहादुर को सौंपी थी। मामले की जांच के दौरान चैड़गरा तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध चोर बाइक व सिलेंडरों के साथ साफ नजर आ रहा है। फुटेज में चोर का हुलिया बेहद स्पष्ट दिखने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार करने या चोरी गया सामान बरामद करने में नाकाम रही है। लगातार हो रही देरी से परेशान पीड़ित ने अब पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़ित ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसकी रोजी-रोटी का जरिया बनी मोटरसाइकिल व सिलेंडरों की बरामदगी कराई जाए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages