चिल्ला घाट पर यमुना 90.42 मीटर,केन 94.02 मीटर पर पहुंची; आमरा रपटा पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद।
पैलानी/बांदा, के एस दुबे । लगातार हो रही बारिश के बाद केन और यमुना नदियों के जलस्तर के साथ ही साथ चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है।चिल्ला घाट पर यमुना का जलस्तर बढ़कर 90.42 मीटर पहुंच गया है,जबकि केन नदी 94.02 मीटर पर पहुंच गई है।नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।नदी किनारे और रपटों पर आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।चंद्रावल नदी के बढ़ते जलस्तर पर गौरी अमारा रपटा पर रपटा जलमग्न हो गया तथा नांदादेव पडो़हरा रपटा भी जलमग्न हो गया वहीं । पैलानी एसडीएम भूपेंद्र सिंह और तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने अमारा रपटा व पडो़हरा रपटा का निरीक्षण कर सुरक्षा के मद्देनजर रपटा से दोपहिया वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया।अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस कर्मियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।
नाव में लाइफ जैकेट अनिवार्य।
नदी में नाव से आवागमन करने वालों की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती की है।नाविकों को लाइफ जैकेट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तेज बहाव के बीच सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में न की जाए।
पैलानी पुल का भी लिया जायजा
एसडीएम और तहसीलदार ने पैलानी पुल पहुंचकर नदी के जलस्तर और बहाव का जायजा लिया।अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव की जानकारी तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।
अभी खतरे के निशान से नीचे,बढ़ता पानी चिंता का कारण
चिल्ला घाट पर यमुना का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है,लेकिन लगातार बढ़ता पानी चिंता का कारण बना हुआ है।बारिश का दौर जारी रहने पर जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।


No comments:
Post a Comment