कानपुर, प्रदीप शर्मा - विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा विस्तार इकाई, सुगन्ध एवं सुरस विकास केन्द्र, कानपुर द्वारा आयोजित अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री एवं सुगन्धी व इससे संबंधित उद्योग के कौशल एवं उद्यमिता विकास के लिये 27 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी सभागार बाबूपुरवा कॉलोनी किदवई नगर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आस पास की 25 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अगरबत्ती की एस ऐ इण्डस्ट्री विजिट व इसी इण्डस्ट्री में मशीन से अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने स्वयं समय से एस ऐ इंडस्ट्री, राजीव विहार में भाग लिया तथा मशीन से अगरबत्ती बनाने में विशेष रुचि दिखायी। कार्यक्रम में सुनील अवस्थी सुचिता अवस्थी , रामानंद पाठक ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार शर्मा, गौरव शशांक आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment