अशोक लाट कलेक्ट चौराहा पर हुआ समापन
बांदा, के एस दुबे । भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम मेँ 13 वर्षीय शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को तिरंगा पदयात्रा निकाली गई ।इस तिरंगा पदयात्रा का उद्देश्य से शहीद की स्मृति को बनाए रखना और राष्ट्र की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।इस पदयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने किया।कार्यक्रम के मुख्यतिथि आरडी प्रजापति पूर्व विधायक व राजेंद्र प्रजापति रहे।
यह तिरंगा पदयात्रा बादा शहर के बिजली खेड़ा से शुरू होकर कालू कुआँ चौराहा,छावनी चौराहा,रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अशोक लाट कचहरी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगाए और अमर शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजक रामपाल प्रजापति ने बताया कि देश की आजादी के लिए कम उम्र में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का योगदान आने वाली पी्ठियों के लिए प्रेरणासोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की शहादत को याद करना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। तिरंगा पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशाभक्ति का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के राजेंद्र आर्य, पन्नालाल प्रजापति, आरडी प्रजापति पूर्व विधायक, अनिल कुमार प्रजापति, पूर्व परिवहन आयुक्त, चुन्नीलाल प्रजापति, रमाशंकर प्रजापति, दिनेश कुमार प्रजापति, श्रीराम प्रजापति, वासुदेव प्रजापति, संगीता प्रजापति, रामविशाल, राधेश्याम, पिंकी प्रजापति, सिम्मी प्रजापति, आलोक दक्ष, गौरीशंकर प्रजापति, कुंजबिहारी प्रजापति, कृष्ण चंद, वरदानी, केशव, धर्मराज, महेश, लोकदत्त प्रजापति, राजाभैया प्रजापति, राजू प्रजापति,अजय कुमार प्रजापति सहित सैकड़ों युवाओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


No comments:
Post a Comment