बांदा, के एस दुबे । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घर में घुसकर नल की टोंटियाँ और नकदी चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों तथा चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान, नकदी और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अखिलेश ने शिकायत दर्ज कराई कि 8/9 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर नलों की टोंटी और नकदी पार कर दी थी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने धारा 305/331(4)/3(5)/317(2) बीएनएस के तहत
मुकदमा (सं. 401/26) दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की। 12/13 अगस्त की देर रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस टीम ने मवई बाईपास कृषि विश्वविद्यालय के पास से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्तों और चोरी का माल खरीदने वाले चौथे आरोपी आबिद को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी अब्दुल के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम दिया था।25 अदद नल की टोंटी ,8,000 नकद,01 ई-रिक्शा। गिरफ्तार व फरार अभियुक्त में मनी पुत्र खालिक निवासी निम्नीपार मर्दननाका, बांदा,अमीर उर्फ हमजा पुत्र कलीम निवासी छिपटहरी मर्दननाका, बांदा,अनस उर्फ पौडी पुत्र निजाम निवासी छिपटहरी मर्दननाका, बांदा,आबिद पुत्र जावेद निवासी खांईपार, बांदा चोरी का माल खरीदने वाला।अब्दुल उर्फ पाव पुत्र गुड्डू निवासी मर्दननाका, बांदा,पुलिस तलाश में जुटी पुलिस टीम अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन्होंने शहर में और किन-किन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी, उ.नि. दीपक चौधरी, कांस्टेबल अंकित यादव, कांस्टेबल नितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल गवेन्द्र तथा कांस्टेबल रवि बिन्द रहे।


No comments:
Post a Comment