पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
बांदा, के एस दुबे । जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक विधवा महिला के घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी की घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़िता पिंकी सिंह पत्नी स्व राघवेंद्र सिंह, निवासी तुलसी नगर राहुल धुलाई सेंटर तिंदवारी रोड बांदा ने बताया कि उसके पति खत्म हो गए थे। इसके बाद वह भी घर में ताला डाल अपने बच्चों को लेकर बहन के यहां 1 अगस्त को चली गई थी। इसी दौरान चोरों
ने सूना घर पाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सामान व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता के मुताबिक चोर घर से सोने की चूड़ियां, झुमकी, अंगूठियां, सोने का लॉकेट सहित अन्य जेवरात, बच्चों की घड़ी व अन्य सामान के साथ करीब 32 हजार रुपये की नकदी भी ले गए है। चोरी की जानकारी घर लौटने पर पीड़ित विधवा को हुई, । जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी गए जेवरात व नकदी बरामद कराने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


No comments:
Post a Comment