फतेहपुर, मो शमशाद । खागा थाना क्षेत्र में गोहत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात ससुर खदेरी नदी के पास बरकतपुर गांव के जंगल में खागा और हथगांव पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में गोहत्या के मामले में प्रकाश में आए आरोपी शहजादे पुत्र दरगाही निवासी अमांव के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं घेराबंदी कर पुलिस ने उसके साथी सीबू उर्फ शहबाज आलम पुत्र शहजादे को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
![]() |
| घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ व पुलिस टीम। |
पुलिस के अनुसार 24/25 अगस्त की रात खागा और हथगांव थाने की संयुक्त पुलिस टीम ससुर खदेरी नदी के आसपास जंगल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में शहजादे के पैर में गोली लगी, जबकि भागने का प्रयास कर रहे सीबू उर्फ शहबाज आलम को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार व घायल आरोपियों के कब्जे से गोहत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले छह चाकू, दो कुल्हाड़ी, एक चापड़, दो साल वाला पत्थर, गोवंश बांधने की रस्सी/डोरी और एक सीकड़ बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा मौके से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी थाना खागा में दर्ज मु0अ0सं0 345/26, धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम में प्रकाश में आए थे। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों से खागा क्षेत्र में हाल में हुई गोहत्या की घटना और उसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा-चैड़ा है। अब तक की जांच में इनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों सहित अन्य जनपदों में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इनके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। खागा क्षेत्र में हुई गोहत्या की घटनाओं में इनके साथ कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।


No comments:
Post a Comment