बाबा बागेश्वर की शोभा यात्रा में उमड़ा कसौंधन वैश्य समाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

बाबा बागेश्वर की शोभा यात्रा में उमड़ा कसौंधन वैश्य समाज

मेधावी बच्चों व बुजुर्गों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, मो शमशाद । कसौंधन वैश्य सेवा समिति की ओर से रविवार को समाज के इष्टदेव बाबा बागेश्वर की झांकी एवं शोभा यात्रा निकाली गई। पटेल नगर चैराहा से निकली शोभा यात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात एक मैरिज हाल में विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। समाज के लोगों ने बाबा बागेश्वर का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के मेधावी छात्र-

 बाबा बागेश्वर की शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं।

छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान पाकर मेधावी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अध्यक्ष अजय कुमार (सद्दाम) एवं जिला महामंत्री रमाशंकर कसौंधन ने कहा कि समाज को एकजुट और मजबूत बनाने के साथ ही निर्बल एवं असहाय लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। अंतिम चरण में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर रामकिशोर, रामनारायण, प्रेमचंद्र, रामबाबू, राहुल, अशोक, बिल्लू, रामभवन, रुद्र शंकर, आर्यन, महेश कसौंधन समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages