नवयुवक कांवरिया संघ की कांवड़ यात्रा डीजे की धुन पर रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

नवयुवक कांवरिया संघ की कांवड़ यात्रा डीजे की धुन पर रवाना

भिटौरा से गंगाजल लाकर आज करेंगे तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक 

फतेहपुर, मो शमशाद । सावन के चैथे सोमवार पर नवयुवक कांवरिया संघ की देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की झांकी व कांवड़ यात्रा धूमधाम से रविवार को डीजे की धुन पर भिटौरा घाट के लिए रवाना हो गई। रास्ते पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे। कल (आज) भिटौरा घाट से गंगाजल लाकर तांबेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। नवयुवक कांवरिया संघ के संस्थापक/जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की झांकी व कांवड़ यात्रा निकाली गई। शहर के वर्मा चैराहा स्थित उनके आवास से झांकी व यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व बच्चों ने हिस्सा लिया। भव्य तरीके से सजाई गई भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। डीजे की धुन पर

डीजे की धुन पर जाती कांवड़ यात्रा। 

श्रद्धालु व झांकी भिटौरा घाट के लिए निकली। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए भिटौरा घाट पहुंचेगी। रास्ते पर गीत, संगीत की धुन पर श्रद्धालु नाचते रहे। जिलाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने बताया कि भिटौरा घाट में भंडारे का भी आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होने कहा कि कल (आज) कांवड़ यात्रा गंगाजल लेकर तांबेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। उन्होने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। इस मौके पर अरूण त्रिपाठी, सविता अवस्थी, आयूष अवस्थी, वीरेन्द्र मिश्रा, करूणेश, धरमपाल, पवन, निक्की चैरसिया, राजा माली, संदीप केशरवानी, रवी, महेन्द्र केशरवानी, छोटू चैरसिया, शालिनी बाजपेयी, चेतन बाजपेयी, अंकित मिश्रा, राहुल मिश्रा, सरवन कुमार, मिलन, गुन्नू, बबलू तिवारी, पुत्तीलाल हलवाई, शिवम आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages