शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 23, 2026

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

फतेहपुर, मो शमशाद । हुसैनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप से संबंधित मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार हुसैनगंज थाने में दर्ज मु0अ0सं0 202/2026 में धारा 69/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे आरोपी मोहित कुमार पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम शाहपुर कोढ़इया थाना

पुलिस टीम की गिरफ्त मंे अभियुक्त।

हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 यशकरण सिंह, महिला उपनिरीक्षक नीतू त्रिपाठी, कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages