प्रधान ने 2024 में दर्ज कराई थी शिकायत आरोपी अध्यापक की तलाश जारी
बांदा, के एस दुबे । बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवल की ग्राम प्रधान गीता देवी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत इंडियन बैंक शाखा बबेरू के तत्कालीन बैंक मैनेजर और कैशियर पर मध्यान्ह भोजन योजना के खाते से फर्जी हस्ताक्षर व मुहर लगाकर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। प्रधान ने थाना बबेरू में दिनांक 29/1/24 को तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। जिसे पर मुकदमा दर्ज हो गया था प्रधान के मुताबिक, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन, फल व दूध आदि योजना के संचालन के लिए शासन से धनराशि विद्यालय के बैंक खाते में भेजी जाती है। इस धनराशि का आहरण प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से चेक के माध्यम से किया जाता है।
आरोप है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा, मजरा मुरवल के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने ग्राम प्रधान की फर्जी मुहर बनवाकर और कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर कई चेकों के माध्यम से खाते से धनराशि निकाल ली। तहरीर में 15 मई 2023 के 15 हजार रुपये, 18 मई 2023 के 3,500 रुपये, 25 जुलाई 2022 के 7 हजार रुपये, 9 अगस्त 2023 के 10 हजार रुपये, 5 अक्टूबर 2023 के 25 हजार रुपये तथा 7 अक्टूबर 2023 के 20 हजार रुपये के चेकों का उल्लेख किया गया है। प्रधान का आरोप है कि इन चेकों के जरिए स्वयं तथा अन्य व्यक्तियों के नाम पर धनराशि निकाली गई। प्रधान गीता देवी ने बताया कि करीब दो वर्षों तक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना का संचालन कराया गया, लेकिन योजना से संबंधित भुगतान में उन्हें परेशानी होती रही। खाद्यान्न, भोजन, फल, दूध, सब्जी और दाल आदि की व्यवस्था के भुगतान को लेकर जब उन्होंने प्रधानाध्यापक से जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 18 जुलाई 2023 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष भी शिकायत की।
प्रधान के अनुसार, 6 अक्टूबर 2023 को बैंक खाते का स्टेटमेंट और चेकों की छायाप्रतियां प्राप्त करने पर कथित अनियमितताओं की जानकारी सामने आई। उन्होंने बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि बैंक खाते की विस्तृत जांच कराने पर और अधिक धनराशि के संबंध में जानकारी सामने आ सकती है। प्रधान ने पुलिस से पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, बैंक मैनेजर चन्दन कुमार और इंडियन बैंक शाखा बबेरू के कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के साथ कथित फर्जी चेकों की छायाप्रतियां और बैंक स्टेटमेंट की प्रति भी संलग्न किए जाने का उल्लेख है। वही पुलिस ने विवेचना किया तो आरोप सही पाए गए और आरोपियों के विरुद्ध चर्ज सीट भी बन गई है। अध्यापक की तैनाती वर्तमान में जसपुरा विकासखंड क्षेत्र के बहरेटा गांव में है।पुलिस आरोपी अध्यापक को नोटिश भी भेजी है।


No comments:
Post a Comment