नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 19, 2026

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांदा, के एस दुबे । थाना जसपुरा क्षेत्र के एक गांव से करीब 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता जगरूप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार घटना 13 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि गांव निवासी जितेंद्र यादव उर्फ छोटू और लोकेन्द्र यादव, पुत्रगण विष्णु यादव, उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर लोडर में बैठाकर अपने साथ ले गए। साथ ही




किशोरी घर से करीब 10 हजार रुपये और जेवर भी साथ ले गई है। मामले में थाना जसपुरा पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को एफआईआर दर्ज की। मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) और 87 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक आकाश को सौंपी है। जसपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी और मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही हैं नामजद दोनों आरोपियों के संबंध में मुकदमा दर्ज हो गया है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages