रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का किया गया आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 13, 2026

रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का किया गया आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बुधवार को ज्ञान वेजेटेरियन रेस्टूरेंट, पाण्डु नगर में  मनाया गया।  क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला चार्टर सचिव मयंक गहोई तथा अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम निदेशिका  आयुषी गहोई , जहान्वी खन्ना एवं लक्ष्मी शुक्ला ने सभी महिलाओं को टीका व मोती की माला पहनाकर स्वागत किया।


 इस अवसर पर महिलाओं तथा बच्चों के लिये एक प्रतियोगिता का भी आयोजन  हुआ। जिसमे  रंजना दीक्षित, डॉ विजय लक्ष्मी आचार्या तान्या जैन,साजुल गुप्ता, निधि गुप्ता,आयुषी गहोई ,जहान्वी खन्ना,अमिता गुप्ता,शोभना गुप्ता , रोटरी क्लब शिखर की सचिव रो नीरजा श्रीवास्तव  ने भाग लिया।  हरियाली तीज कार्यक्रम में  चार्टर अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला, चार्टर सचिव मयंक गहोई अध्यक्ष डॉ हरीश दीक्षित क्लब सचिव डॉ पुष्पा यादव निवर्तमान डॉ बी यन आचार्य डॉ डी के यादव , अमित खन्ना क्लब उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता,  राहुल गुप्ता, डॉ जे एस रावत आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संयोजन रो जहान्वी खन्ना ,रो आयुषी गहोई एवं रो लक्ष्मी शुक्ला ने किया

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages