हॉकी-हैंडबॉल में 49 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 9, 2026

हॉकी-हैंडबॉल में 49 जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

37 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

फतेहपुर, मो शमशाद । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हॉकी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं के साथ भव्य समापन हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में क्षेत्रीय संगठन मंत्री, पूर्वी उत्तर प्रदेश हेमचन्द्र मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रभुदत्त दीक्षित ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री रजनीश पाठक और क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी और हैंडबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों

 प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ी व अतिथि।

में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। प्रतियोगिताओं का संचालन 15 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि हेमचन्द्र ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और लगातार बेहतर करने का संकल्प है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं कप्तान सुयश अवस्थी, प्रांत शारीरिक प्रमुख राकेश बधवार, आरएसएस के विभाग प्रचारक शिव शंकर, विद्यालय प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार सहित विद्यालय परिवार और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages