रोडोफेक्स शाखा में कर्मचारी पर सामान में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दी तहरीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 8, 2026

रोडोफेक्स शाखा में कर्मचारी पर सामान में हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दी तहरीर

बांदा, के एस दुबे । शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा निवासी एक कर्मचारी पर रोडोफेक्स टेलीफोन्स लिमिटेड की बांदा शाखा में सामान की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान कथित तौर पर हेरफेर और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। मामले में शाखा के इंचार्ज ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, महेेश यादव पुत्र बलवीर यादव, निवासी कलेक्टर पुरवा, थाना कोतवाली नगर, शाखा में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग का काम करता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महेश यादव द्वारा पार्सल के


अंदर रखे सामान में कथित रूप से फेरबदल किया जाता है तथा रिटर्न पार्सलों में भी हेरफेर कर धोखाधड़ी की जाती है। तहरीर में बताया गया है कि संबंधित शाखा बांदा में बाबा पेट्रोल पंप के पास स्थित है। शिकायतकर्ता मनीष कुमार तिवारी पुत्र सुशील कुमार तिवारी, निवासी ग्राम तिंदवारा, थाना कोतवाली नगर, बांदा ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही चालू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages