नवीन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा का जसपुरा में भव्य स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

नवीन खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा का जसपुरा में भव्य स्वागत

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, जसपुरा इकाई द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा का शुक्रवार को भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने श्री वर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए शिक्षक और प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने भी सभी शिक्षकों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा, ब्लॉक मंत्री विवेक गुप्ता, ब्लॉक संयुक्त मंत्री विनोद सोनकर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रत्नेश बाजपेयी, जिला मंत्री राजबीर सिंह, हीरालाल, विजय शाह, आशुतोष, हर्ष शुक्ला, मोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages