पुराने कार्यों का भुगतान न होने पर प्रधान संघ ने डीएम से लगाई गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

पुराने कार्यों का भुगतान न होने पर प्रधान संघ ने डीएम से लगाई गुहार

गोशाला मद का भुगतान भी लंबित होने का आरोप

बांदा, के एस दुबे । अखिल भारतीय प्रधान संगठन, बांदा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों में कराए गए पुराने विकास कार्यों का भुगतान लंबित होने का मामला उठाया है। संगठन ने आरोप लगाया कि कार्य पूर्ण होने के बाद भी कई ग्राम पंचायतों में मजदूरी, सामग्री, सामुदायिक शौचालय, एसबीएम तथा वित्त आयोग से संबंधित मदों का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे ग्राम प्रधानों और संबंधित लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


जिला अध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह गौतम ने ज्ञापन में कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। संगठन का कहना है कि 7 मई 2026 को जांच के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र भुगतान कराने तथा दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

एक अन्य ज्ञापन में ग्राम पंचायत गलौली (विकासखंड जसपुरा) की गोशाला के संचालन मद का भुगतान न होने का मुद्दा भी उठाया गया है। संगठन के अनुसार अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक गोशाला के भरण-पोषण का भुगतान लंबित है, जिससे गोवंशों की देखभाल करने वालों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में भी पूर्व में कई पत्र भेजे जाने का उल्लेख करते हुए शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages