लखनऊ में गरजेगा ग्रापए, धरने का ऐलान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 22, 2026

लखनऊ में गरजेगा ग्रापए, धरने का ऐलान

जिला बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा 

फतेहपुर, मो शमशाद । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई की अहम बैठक शनिवार को रुद्र सदन खंभापुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती व अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, अनुशासन और पत्रकार हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पदाधिकारियों की कम उपस्थिति पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडल कमेटी के महामंत्री सुजान सिंह गौतम से उन्होंने

बैठक में भाग लेते ग्रापए के पदाधिकारी।

कहा कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से संपर्क कर उनकी जवाबदेही तय की जाए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अपनी लंबित मांगों को लेकर जल्द ही लखनऊ मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन’ करने जा रहा है। इस धरने में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के जिलाध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होंगे। यह धरना संगठन के इतिहास का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष केके तिवारी कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी व सदस्यों को चेतावनी देते हुए न सुधरने की हालत पर निष्कासित कर दिया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र श्रीवास्तव, सुजान सिंह गौतम, जितेंद्र त्रिवेदी, सुरेश विश्वकर्मा, भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण पांडेय, चेतन बाजपेई, मनोज मिश्रा, अखिलेश कुमार, शेखर अवस्थी, सत्यम सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages