लालझंडा वालों ने उत्पीड़न के आरोप में दिया ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 29, 2026

लालझंडा वालों ने उत्पीड़न के आरोप में दिया ज्ञापन

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । वामपंथी दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के घरों में रात 11-12 बजे पुलिस प्रशासन के लोग पहुंच कर उन्हें सोते हुए जगा कर उनके निजी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड आधार कार्ड पासपोर्ट बैंक पासबुक फोटो मोबाइल नंबर इत्यादि मांगने के खिलाफ वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रांतीय आवाहन पर प्रदर्शन करके प्रदेश की की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अश्वनी पांडेय को ज्ञापन दिया।

उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन करते वामपंथी दलों के कार्यकर्ता।

मांग की गई कि संविधान में हासिल नागरिक अधिकारों का हनन पुलिस प्रशासन द्वारा जो किया जा रहा है उसे रोका जाए, अनधिकृत रूप से बिना किसी नोटिस व सूचना के कार्यकर्ताओं के निजी दस्तावेज मांगने पर रोक लगाई जाए, प्रदेश को निगरानी राज्य बनाने से रोका जाए, समाज में पुलिस के द्वारा शासन के इशारे पर फैलाई जा रही दहशतगर्जी को रोका जाए, अनाधिकृत रूप से रातों में कार्यकर्ताओं के घरों पर छापेमारी बैंड की जाए, प्रदेश में कानून का राज कायम किया जाए। ज्ञापन देने वालों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामप्रकाश, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी के जिला सचिव कामरेड जगरूप भार्गव, सचिव रामकृष्ण हेगड़े, पूरन लाल, सुमन सिंह चैहान, मोतीलाल एडवोकेट, फूलचंद पाल, अतुल कुमार, सूर्य प्रकाश, कुलश्रेष्ठ, मोतीलाल प्रजापति आदि शामिल रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages