बाँदा, के एस दुबे । थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बलबीर उर्फ बल्ली पुत्र कलुआ व सँदीप उर्फ धुनगी पुत्र गुलाब निवासी गण ग्राम पिपरगवाँ थाना तिंदवारी जनपद बाँदा को सूचना के 12 घण्टे के अंदर अवैध तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । गौरतलब हो कि दिनांक 06 अगस्त की शाम को थाना गिरवां क्षेत्र के रहने वाले रामपाल द्वारा थाना तिंदवारी पर सूचना दी गई कि बबेरु तिराहा तिंदवारी से अज्ञात चोरों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई । पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में पुलिस को रात्रि गश्त एवं
चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से बबेरु से तिंदवारी आते दिखाई दिए । पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया तथा तलाशी लेते हुए भागने का कारण पूछा गया तो दोनों ने बताया कि उन्होने ये मोटरसाइकिल उन्होनें बबेरु तिराहा के पास बांदा फतेहपुर रोड़ से चोरी की है । मोटरसाइकिल में एक मोबाइल भी मिला था जिसको पकड़े जाने के डर से फेक दिया था । तलाशी में अभियुक्त संदीप के कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है । पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में बढोत्तरी करते हुए न्यायालय भेजा गया ।


No comments:
Post a Comment