उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

452 पंजीकरण, 225 नेत्र रोगियों की जांच के साथ 180 को वितरित किया चश्मा

फतेहपुर, मो शमशाद । लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से संस्था जन कल्याण महासमिति द्वारा निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकास खंड भिटौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौरा में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता विभाकर शास्त्री व विराज शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में 452 पंजीकरण हुए जिसमें शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, आंख, कान, टीबी की जांच व एक्स-रे, सिफलिश, एचआईवी की जांच की गई जिसमें एक एचआईवी रिएक्टिव निकला एवं फिजिशियन ने आवश्यकतानुसार चिकित्सीय परामर्श देते हुए दवाओं का निशुल्क

शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करती चिकित्सकों की टीम।

वितरण किया। 225 नेत्र रोगियों की जांच के उपरांत 180 निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया गया और जिनको मोतियाबिंद या अन्य समस्याओं हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिनके कान में समस्या थी उनको कान की मशीन भी प्रदान की गई। संस्था जन कल्याण महासमिति के सचिव बीपी पाण्डेय ने बताया कि सच्ची समाज सेवा स्वास्थ्य सेवा ही है जिसमें ऐसे बुजुर्गों एवं महिलाओं की सेवा का अवसर मिल जाता है जिनको अस्पताल तक ले जाने वाला कोई नहीं है उनको घर पर सेवा देने का कार्य संस्था कर रही है। नीटू मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, डॉ आदित्य पाण्डेय, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत कर गांव में शिविर आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ रतिक गुप्ता, डॉ नीतू, डॉ आदित्य कुमार, डॉ पवन त्रिपाठी, सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट नगमा, प्रियंका, स्टाफ नर्स, आदर्श मिश्रा, माया देवी, विनीता देवी, रवींद्र कुमार, मान सिंह उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय सिंह चैहान ने दी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages