संपूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतें, 13 का निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 17, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में 86 शिकायतें, 13 का निस्तारण

डीएम ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी

फोटो परिचय- (1) 

फतेहपुर, मो शमशाद । सोमवार को तहसील बिंदकी के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की मौजूदगी में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 73 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए और निस्तारण की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने तथा मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप और राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें आईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 13 मामलों का तत्काल निस्तारण किया। शेष 73 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित कर समय सीमा के भीतर निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। अधिकारियों ने इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी लिए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बिंदकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नगर पालिका ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages