शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर लिया भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी यानी सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को भरतकूप समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। सावन माह में शिव आराधना, जलाभिषेक और रात्रि जागरण का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इसी माह समुद्र मंथन से निकले विष
को भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर सृष्टि की रक्षा की थी। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की धार्मिक मान्यता है। भंडारे के आयोजन में धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, रजत प्रताप सिंह सिसोदिया, साहिल सिंह सिसोदिया, आजाद सिंह सिसोदिया, दिलीप सिंह चैहान, पंकज मिश्रा, छोटू बिहारी, रणधीर सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, विकास द्विवेदी, कल्लू सिंह, राणा विचित्र वीर सिंह समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया। आयोजकों ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।


No comments:
Post a Comment