नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रतियोगी छात्राओं को किया सम्मानित
फतेहपुर, मो शमशाद । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद की ओर से बंधन स्वच्छता पर्व का आयोजन किया गया। जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के बीच राखी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागी छात्राओं को पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद में रक्षाबंधन के पर्व पर पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट व अधिशाषी अधिकारी रवीन्द्र कुमार के
![]() |
| प्रतिभागी छात्राओं को सार्टिफिकेट देकर सम्मानित करते अध्यक्ष। |
अलावा सभासदों की देखरेख में चन्द्रा बालिका इंटर कालेज, जयपुरिया व कम्पोजिट विद्यालय की छात्राओं के मध्य राखी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इससे पूर्व छात्राओं ने सभी को राखी बंधी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सम्मान गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना जौहर दिखाया। अध्यक्ष व ईओ ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के साथ ही अध्यापकों को सार्टिफिकेट व उपहार देकर सम्मानित किया और हौसला अफजाई की।


No comments:
Post a Comment