वृक्षबंधन कार्यक्रम में छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
फतेहपुर, मो शमशाद । पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से आईटीआई रोड, सिविल लाइन स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका सदर में मंगलवार को हर्षाेल्लास के साथ वृक्षबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कहा कि जिस प्रकार भाई-बहन के रिश्ते में एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का
![]() |
| पेड़ पर राखी बांधकर संरक्षण का संकल्प लेतीं छात्राएं। |
भाव होता है, उसी तरह वृक्ष भी मानव जीवन के रक्षक हैं। पेड़-पौधे हमें प्राणवायु, छाया और फल देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षों को राखी बांधकर उन्होंने समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में छात्रावास की छात्राओं के साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी, छात्रावास अधीक्षिका सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।


No comments:
Post a Comment