धर्मनगरी चित्रकूट के प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रखते है विशेष लगाव - इन्द्रेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, August 6, 2026

धर्मनगरी चित्रकूट के प्रति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रखते है विशेष लगाव - इन्द्रेश

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : भौंरी गांव के समाजसेवी इन्द्रेश मिश्रा ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा की। देश के रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद गृह जनपद आए समाजसेवी इन्द्रेश मिश्रा ने बताया कि वर्तमान समय में देश के रक्षामंत्री की बखूबी जिम्मेदारी संभाल रहे भाजपा नेता राजनाथ सिंह पूर्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके चलते उन्हें उत्तर प्रदेश और खासतौर से चित्रकूट के प्रति लगाव है। उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने वर्ष 2001 में विशेष सत्र के जरिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय को संचालित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया था। साथ ही वर्ष 2001 में ही


इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। बाद में वर्तमान योगी सरकार द्वारा इसे राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जा चुका है। जिसमें हजारों दिव्यांग और सामान्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिल रहा है। इसके अलावा बतौर रक्षा मंत्री उन्होंने चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र में डिफेंस काॅरिडोर का काम शुरू कराया है। जिसके तहत यहां बीईएल 75 हेक्टेयर भूमि पर कारखाना बना रहा है। इससे देश के रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और देश की सुरक्षा मजबूत होगी। साथ ही इस क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ उन्होंने यहां के ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग रक्षा मंत्री से की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages