बांदा, के एस दुबे । जिला/शहर कॉंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव नीलाशू चतुर्वेदी पूर्व विधायक मुख्य अतिथि व कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में स्टेशन रोड कार्यालय में कॉंग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गई, इस अवसर पर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलाशू चतुर्वेदी पूर्व विधायक कॉंग्रेसजनों को अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राज्यपाल व किसान नेता सत्तपाल मालिक जिन्होंने सदैव जीवन पर्यंत किसानो की आवाज बुलंद की जिनकी प्रथम पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मनाए जाने का निर्णय लिया गया जनपद से अधिक से अधिक कॉंग्रेसजन पहुँचकर किसान नेता
को श्रद्धासुमन अर्पित करें आगे उन्होंने प्रदेश व देश में काबिज भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को पैलेट गन व लाठियों के बलबूते दबाया गया हिन्दू आस्था पर करोड़ों की दान चोरी कर भाजपा ने प्रत्येक जिले में अपने कार्यालय निर्माण कार्य कराया गया महिला उत्पीड़न मुस्लिम पिछड़ी जातियों का शोषण चरम पर है संगठन सृजन के तहत पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर हमारा संगठन 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है प्रदेश के भाजपा सरकार से आजिज जनमानस 2027 में कॉंग्रेस की सरकार बनाने जा रही है
कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी कॉंग्रेस पदाधिकारियों से आह्वान किया कि किसान नेता सत्तपाल मलिक की पुण्यतिथि 5 अगस्त को जनपद बागपत में मनाई जाएगी अधिक से अधिक संख्या में किसानों के साथ पहुंचे व महोबा जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया जी ने भी कहा कि महोबा से भी काफी संख्या में कांग्रेस जन बागपत जायेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष अफ़साना शाह,एआईसीसी प्रद्युम्न दुबे जी रमेश चन्द कोरी पीसीसी पवन देवी कोरी गजेन्द्र पटेल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह,सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी,बल्देव प्रसाद वर्मा, मोहम्मद इदरीस, संजय द्विवेदी दनादन जी, सूरज बाजपेई जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, अमित तिवारी, शोयब रिजवी,सचिव कालीचरण साहू बाबूराम यादव, रामकुमार सिंह, हेमंत वर्मा, बी लाल भाई, के पी सेन, अशोक वर्धन, जिला प्रवक्ता राजेश पप्पू, धीरू पांडेय, आरिफ निजामी,राजबहादुर गुप्ता, रमेश साहू, अंबिका खेंगर,सत्यम वर्मा, शिवांश,कुलदीप, शब्बीर सौदागर, छेदी लाल,इस्लाम, गांधी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment