रोटरी क्लब कानपुर आर्यंस का पदभार ग्रहण समारोह हुआ आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 30, 2026

रोटरी क्लब कानपुर आर्यंस का पदभार ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

कानपुर, प्रदीप शर्मा - रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स का पदभार ग्रहण समारोह होटल डी एन जी ग्राण्ड, गुरुदेव  में रविवार को सम्पन हुआ जिसका शुभारंभ  दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना के बाद राष्ट्रगान से हुआ। क्लब के चार्टर अध्यक्ष रो डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने क्लब की स्थापना के उद्देश्य व विगत पांच वर्षों में क्लब द्वारा किये गए प्रमुख कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्लब को रोटरी इंटरनेशनल द्वारा हर वर्ष क्लब एक्सीलेंस अवार्ड मिला है।  क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो अर्पित गुप्ता ने विगत वर्ष  में क्लब द्वारा किये गए कार्यो की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा क्लब सचिव रो संतोष गुप्ता ने वर्ष भर किये कार्यो के बारे में बताया। रो अर्पित गुप्ता ने रोटरी का कॉलर रो डॉ हरीश


दीक्षित को पहनाकर अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा, इसी तरह क्लब सचिव रो संतोष गुप्ता ने कॉलर व पिन पहनाकर रो डॉ पुष्पा यादव को सचिव का कार्यभार सौंपा। रो डॉ हरीश दीक्षित ने सर्वप्रथम 05 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता मुख्य अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष रो जे एस भाटिया द्वारा रोटरी पिन लगवाकर दिलवायी। इसके बाद क्लब के बोर्ड व विभिन्न कमेटी के अध्यक्ष की भी घोषणा की। रो डॉ हरीश दीक्षित ने इस वर्ष की अपनी योजना व विगत दो माह में क्लब द्वारा किये गए कार्यो को रखा।

रोटरी पूर्व मंडलाध्यक्ष रो अरविंद श्रीवास्तव ने कानपुर जोन में सर्वाधिक सेवा कार्य मे सक्रिय क्लब बताया।पूर्व रोटरी मण्डलाध्यक्ष रो डॉ डी एन रायजादे ने सभी नए सदस्यों को बधाई व नई टीम को शुभकामनाएं दी।रोटरी पूर्व मंडलाध्यक्ष रो डॉ डी एन रायज़दे ने क्लब को रोटरी की नीतियों के अनुरूप चलने वाला क्लब बताया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रो दिनेश चंद्र शुक्ला रोटरी पूर्व मंडलाध्यक्ष ने क्लब के कार्यो की प्रसंशा की। इस वर्ष क्लब में सम्मलित हुए सदस्यों को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन रो मयंक गहोई  ने किया। विभिन्न रोटरी क्लब व संस्थाओं से आये हुए प्रतिनिधियों ने नए अध्यक्ष रो  डॉ हरीश दीक्षित व सचिव रो डॉ पुष्पा यादव को बुके दे कर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में रोटरी क्लब शिखर से रो नीरजा श्रीवास्तव  रोटरी क्लब साउथ से रो उमेश अवस्थी रोटरी क्लब अतुल्य से रो उमा शंकर अवस्थी रोटरी रोटरी क्लब गौरव से  रो अमित पांडेय, प्रणव चावला  नित्या  चावला, रोटरी क्लब कानपुर से रो गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages