बरसात में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों का बढ़ा संकट; PWD ने 2-3 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 7, 2026

बरसात में दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों का बढ़ा संकट; PWD ने 2-3 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा

बांदा, के एस दुबे ।  लगातार दो दिनों से हुई बारिश ने जसपुरा क्षेत्र के मडौली कला से इछावर, चंदवारा, पियासी डेरा, सबादा और महबरा गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बदतर कर दी है। सड़क पर कीचड़, दलदल और गहरे गड्ढों के कारण आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ दो इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं, जिन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले क्षेत्र भ्रमण के दौरान सड़क की जर्जर स्थिति अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई थी, लेकिन लगातार बारिश के बाद हालात और अधिक गंभीर हो गए। सड़क पर वाहन फंसने और पैदल चलने वालों के फिसलने का खतरा बना हुआ है।


ग्रामीणों की सूचना पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता को सड़क की तस्वीरें भेजकर समस्या से अवगत कराया गया। मुख्य अभियंता के निर्देश पर सहायक अभियंता (AE) अभय कुमार ने मामले की जानकारी ली, जबकि कनिष्ठ अभियंता (JE) मधुर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मौसम साफ होते ही दो से तीन दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से धैर्य रखने और विभाग को निर्धारित समय देने की अपील की है। साथ ही कहा गया कि यदि तय समय में कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मडौली कला से इछावर, चंदवारा, पियासी डेरा, सबादा और महबरा को जोड़ने वाली सड़क बारिश में दलदल बनी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages