पंद्रह अक्टूबर को होगा डांडिया, समिति मनाएगी 11 वां उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 28, 2026

पंद्रह अक्टूबर को होगा डांडिया, समिति मनाएगी 11 वां उत्सव

देव गार्डेन में शाम छह बजे से होगा आयोजन, सौंपी जिम्मेदारियां

फतेहपुर, मो शमशाद । त्योहारों की उमंग के बीच शहर में एक बार फिर डांडिया की खनक व गरबा की रंगत देखने को मिलेगी। संयुक्त महिला समिति की बैठक में आगामी 15 अक्टूबर को 11वां डांडिया उत्सव भव्यता के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उत्सव का आयोजन कृष्ण बिहारी नगर स्थित देव गार्डेन में शाम छह बजे से होगा। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक करतीं संयुक्त महिला समिति की पदाधिकारी।

कृष्ण बिहारी नगर स्थित ज्ञानस्थली विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष उमा गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से 15 अक्टूबर को डांडिया उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में उत्सव की व्यवस्थाओं, कार्यक्रम संचालन व अन्य तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। बैठक में स्मिता सिंह, भारती शिवहरे, वंदना द्विवेदी, कविता रस्तोगी, उपासना शरण, मधु साहू, साधना चौरसिया, मधुलिका साहू, नीतू यादव, संतोषी, अर्चना गुप्ता, शालिनी गुप्ता, सुदामा भदौरिया और रश्मि शिवहरे सहित समिति की अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages