थाना बिसंडा पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ झाड़-फूक के नाम पर गलत हरकत करने वाले तांत्रिक को किया गया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 25, 2026

थाना बिसंडा पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ झाड़-फूक के नाम पर गलत हरकत करने वाले तांत्रिक को किया गया गिरफ्तार

 बांदा, के एस दुबे - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ झाड़-फूक के नाम पर गलत हरकत करने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा अपना नाबालिग बेटी के साथ एक तांत्रिक द्वारा झाड़-फूक


कर उसकी तबीयत ठीक करने के नाम पर गलत हरकत करने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी । जिसके सम्बन्ध में थाना बिसंडा पर धारा 65(1)/76 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए आज पवई बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages